सिरसा में 42वीं हरियाणा स्टेट योगासन प्रतियोगिता संपन्न, जिला सिरसा बना फर्स्ट रनर-अप ll
सिरसा में 42वीं हरियाणा स्टेट योगासन प्रतियोगिता संपन्न, जिला सिरसा बना फर्स्ट रनर-अप ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन संबद्ध योगा फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वावधान और सिरसा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मेजबानी में 42वीं सब-जूनियर व जूनियर हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, 15-16 अगस्त,2026 को लॉर्ड शिवा कॉलेज आॅफ फार्मेंसी में गौरवपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सिरसा जिला फर्स्ट रनर अप रहा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एचएलआरडीसी के पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उप प्रधान एडवोकेट सोम बिश्नोई ने विशिष्ट अतिथि शिरकत की तथा समापन समारोह के अवसर पर सहदेव जयदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन मुख्यातिथि और दी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। सभी अतिथियों ने आज की व्यस्ततम जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला और स्टेट प्रतियोगिता का सिरसा में आयोजन करने व 500 योग खिलाड़ियों, रेफरियों, टीम इंचार्जों के ठहरने व खान-पान की उत्तम व्यवस्था के लिए जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रशंसा की। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा (रजि.) के महासचिव प्रो. आरसी लिम्बा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष तक के 450 लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला एसोसिएशन के प्रधान देश कमल बिश्नोई, उप प्रधान दलीप वर्मा, सह सचिव डा. राज कुमार, इलम चंद , सदस्य लाल चंद गोदारा, रामानंद सरपंच, प्रो. राजेश, लॉर्ड शिवा फामेर्सीव नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा. जितेंद्र सिंह व डा. मधु बिश्नोई सहित कॉलेज का स्टाफ तथा हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रधान इंदु अग्रवाल, सचिव अर्विंदम सहित रेफरीज, जिला एसोशिएसनों के प्रधान/ सचिव आदि उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




