5 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी, हिसार पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे ll
5 लाख की फिरौती और जान से मारने की धमकी, हिसार पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने मोबाइल फोन पर कॉल कर फिरौती मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना आजाद नगर में शिकायतकर्ता धर्मपाल पुत्र स्व. श्री ओमप्रकाश जाखड़ निवासी आर्य नगर हिसार ने शिकायत दी थी कि 18 अगस्त 2026 को उसके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई तथा राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक सुभाष ने जांच करते हुए आरोपी नरेश उर्फ भैया पुत्र रामचंद्र तथा रवींद्र उर्फ बिंदु पुत्र सरवन कुमार, निवासी आर्य नगर हिसार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका तथा वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।एसपी हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में फिरौती, धमकी, जबरन वसूली तथा अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #newstodayhry




