Haryana
Trending

दिल्ली बदलाव रैली की तैयारी तेज, भाकपा ने गांवों में जनजागरण अभियान शुरू किया ll

दिल्ली बदलाव रैली की तैयारी तेज, भाकपा ने गांवों में जनजागरण अभियान शुरू किया ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक सितम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित बदलाव रैली की तैयारी के लिए जनजागरण की शुरूआत करीवाला गांव से हुई। पंचायत घर में हुई सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, युवा, छात्र, कर्मचारी विरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए बताया कि अब समय आ गया है देश सविंधान जनतंत्र अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं धर्मनिरपेक्ष संघीय ढांचे को बचाने हेतु इस तानाशाही सरकार को चलता किया जाए। इसलिए इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लें। जिला पार्टी सचिव प्रितपाल सिद्धू ने युवाओं छात्रों में पैदा हुई नई चेतना को शुभ शगुन बताते हुए मजदूरों-किसानों को अपनी पार्टी भाकपा को मजबूत करने को कहा। किसान नेता कॉमरेड बलराज सिंह बनी ने यमुना नदी को घग्गर नदी के साथ जोड़ने व घग्गर के इलाके में भाखड़ा का पानी सिंचाई व पीने हेतु उपलब्ध करवाने तथा घग्गर को प्रदूषण मुक्त करने की बात की। करीवाला के बाद दमदमा, जगजीतनगर, संतनगर एवं जीवननगर इत्यादि गांवों में सभाएं करके आमजन को देश बचाने के लिए बदलाव रैली दिल्ली में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। जत्थे में रणजीत सिंह काहलो, हरजिंदर सिंह भंगू, हरदेव सिंह जोश, रेशम सिंह, हरदेव सिंह संधू, कुलदीप सिंह, शीतल सिंह नम्बरदार, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, हीरा सिंह दर्द, लखा सिंह, संत मुख्तयार सिंह, मोहन सिंह, गुरमेज सिंह, इंदर सिंह, बलदेव सिंह बराड़, सुरजीत सिंह, भगवान सिंह, राम कुमार, धन्ना सिंह, बलतेज सिंह, भोला सिंह, उत्तम सिंह, राजू, कश्मीर सिंह मुक्ता, संदीप, हीरा सिंह, हरजीत रंधावा, सुमेर सिंह, हरजिंदर सिंह गिल इत्यादि शामिल हुए। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button