हिसार में बाइक बैग से सामान चोरी, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा सामान बरामद ll
हिसार में बाइक बैग से सामान चोरी, आरोपी गिरफ्तार; चोरीशुदा सामान बरामद ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव बालसमंद, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया है।मामले में दीपक पुत्र बाबूलाल, निवासी वार्ड नंबर 15, महाबीर कॉलोनी, हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह AC व फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है। दिनांक 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe नंबर HR20AL-8325 घर के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल के बैग को चेक करने पर उसमें रखा करीम रंग का हैंड बैग गायब मिला। बैग में एक वैक्यूम पंप, फ्लेयर नट का बॉक्स तथा करीब 20 मीटर एक्सटेंशन तार रखा हुआ था। शिकायतकर्ता ने घर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल के बैग से सामान चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर चौकी 12 क्वार्टर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस टीम ने CCTV फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर मोहित पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव बालसमंद को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वैक्यूम पंप, फ्लेयर नट बॉक्स व करीब 20 मीटर एक्सटेंशन तार सहित चोरीशुदा सामान बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर पहले भी चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा हिसार पुलिस की अपील: आमजन अपने घरों व वाहनों के आसपास CCTV कैमरे अवश्य लगाएं तथा अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।@newstodayhry #newstodayhry




