Haryana
Trending

Crypto Investment और Forex Trading के नाम पर हो रही ठगी।।

Crypto Investment और Forex Trading के नाम पर हो रही ठगी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- साइबर अपराधी लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर Crypto Investment और Forex Trading के नाम पर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठग सोशल मीडिया, WhatsApp, Telegram तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें फर्जी ट्रेडिंग ऐप, वेबसाइट या निवेश ग्रुप से जोड़ते हैं और निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
कैसे होती है ठगी?
*साइबर ठग सोशल मीडिया पर कम समय में कई गुना मुनाफे का झांसा देते हैं।
*WhatsApp/Telegram ग्रुप में जोड़कर फर्जी निवेश विशेषज्ञ या ट्रेडिंग एक्सपर्ट बनकर भरोसा जीता जाता है।
*फर्जी ऐप/वेबसाइट पर निवेश की राशि और बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया जाता है।
*शुरुआत में छोटी रकम पर मुनाफा दिखाकर पीड़ित का विश्वास जीतते हैं और बाद में बड़ी रकम निवेश करवा लेते हैं।
*रकम निकालने के समय Tax, GST, Processing Fee, Withdrawal Charge या अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे जाते हैं।

  • पैसे जमा करने के बाद ठग संपर्क बंद कर देते हैं या फर्जी ऐप/वेबसाइट से अकाउंट ब्लॉक कर देते हैं।
    साइबर ठगी से बचने के लिए क्या करें?
  • सोशल मीडिया पर मिले किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर Crypto या Forex Trading में निवेश न करें।
  • गारंटीड या निश्चित रिटर्न का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें।
    *किसी भी ट्रेडिंग ऐप या वेबसाइट को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और आधिकारिक स्रोत की जांच करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए APK फाइल, लिंक या स्क्रीन-शेयरिंग ऐप को डाउनलोड न करें।
  • अपना OTP, PIN, CVV, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
    *निवेश करने से पहले संबंधित संस्था, कंपनी या प्लेटफॉर्म की वैधता की स्वतंत्र रूप से जांच करें।
  • किसी के दबाव में आकर अपने बैंक खाते से पैसा किसी अनजान खाते में ट्रांसफर न करें।
    *यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन निवेश के नाम पर पहले पैसे जमा करवाकर बाद में पैसे निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगता है, तो सतर्क हो जाएं।
    ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई
    पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और ठग से बातचीत या लेन-देन जारी रखने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। इसके साथ ही संबंधित बैंक/वॉलेट को तत्काल सूचना देकर लेन-देन को रोकने का प्रयास करें तथा ठगी से संबंधित मोबाइल नंबर, WhatsApp/Telegram चैट, लिंक, वेबसाइट, स्क्रीनशॉट, बैंक विवरण और Transaction ID जैसे साक्ष्य सुरक्षित रखें।
    एसपी हिसार ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन निवेश में किसी भी प्रकार का लालच, जल्दबाजी या बिना सत्यापन के भरोसा नुकसान का कारण बन सकता है। सतर्क रहें, निवेश से पहले जांच करें और अपनी मेहनत की कमाई को साइबर ठगों से सुरक्षित रखें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button