थाना आदमपुर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई।।
थाना आदमपुर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानासार तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोगा किशोरी लाल के नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 941 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जगदीश पुत्र हनुमान निवासी ढाणी सादुलपुर के रूप में हुई है। थाना आदमपुर प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि ASI रोहताश अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्टील के डोलू में 941 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।।। #Newstodayhry @Newstodayhry



