Haryana
Trending

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ निरंतर अभियान।।

हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ निरंतर अभियान।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को लगातार प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना आजाद नगर व थाना शहर हिसार क्षेत्र के गांव मंगाली सूरतीया, गांव मंगाली मोहब्बत तथा श्री गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति पुलिस टीम ने गांवों में सरपंचों, ग्रामीणों, नशा पीड़ितों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात कर नशे की लत से बाहर निकलने के लिए उपचार लेने हेतु प्रेरित किया। टीम द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से नशा तस्करों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर

हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशा पीड़ितों को केवल जागरूक ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें उपचार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान कुल 12 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इनमें 3 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। 2 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक दवाई दिलवाई गई, जबकि 4 नशा पीड़ितों को दूसरी बार नागरिक अस्पताल हिसार से दवाई दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त गांव मंगाली मोहब्बत एवं हिसार क्षेत्र के 6 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा उनके घर पहुंचकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। पुलिस टीम द्वारा नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों को समझाया गया कि नशे की लत से बाहर निकलना संभव है और सही उपचार, परिवार के सहयोग तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से नशामुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास किसी व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकें, नशा पीड़ितों को तिरस्कार की बजाय उपचार एवं सहयोग दिलाएं तथा नशा तस्करों के संबंध में पुलिस को जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button