Haryana
Trending

हिसार पुलिस का पैदल गश्त अभियान जारी।।

हिसार पुलिस का पैदल गश्त अभियान जारी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की जा रही है। पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन के बीच पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना, नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना पैदा करना तथा असामाजिक तत्वों और अपराधियों में कानून का भय कायम करना है। पुलिसकर्मी गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों एवं आमजन से संवाद भी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि पुलिस की प्रभावी मौजूदगी अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद बढ़ता है तथा नागरिकों को अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस की पैदल गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button