Haryana
Trending

डबवाली पुलिस ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का संदेश।।

डबवाली पुलिस ने रक्तदान कर दिया मानवता की सेवा का संदेश।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में डबवाली पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आज रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा एवं ब्रह्माकुमारीज सोशल विंग, सिरसा द्वारा गांव गोदिका में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक मदनलाल सहित चौकी गोरीवाला के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर में ग्रामीणों एवं आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। पुलिस टीम ने इस सामाजिक व जनहितकारी कार्य को करते हुए संदेश दिया कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज, दुर्घटना में घायल व्यक्ति अथवा गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति के उपचार में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए स्वस्थ एवं पात्र लोगों को आगे आकर रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। पुलिस की ओर से रक्तदान में सहभागिता का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना भी है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करना और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाना भी हमारी जिम्मेदारी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर ने कहा कि रक्त की आवश्यकता इंसान को है सड़क को नहीं इसलिए सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें । यह पुलिस की सेवा, सुरक्षा व सहयोग की भावना को चरितार्थ करता है । पुलिस अपनी रात दिन की ड्यूटी के अलावा रक्तदान जैसे पुण्य के कार्य करती है । जिन कर्मचारियों ने रक्तदान किया है उनको सम्मानित भी किया जाएगा । डबवाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रक्तदान, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं अन्य जनहित अभियानों में सक्रिय सहभागिता जारी रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button