PUNJAB
Trending

पुलिस सुरक्षा में सूरज निकलने से पहले साफ हुआ डबवाली।।

पुलिस सुरक्षा में सूरज निकलने से पहले साफ हुआ डबवाली।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा-निर्देशन में शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डबवाली पुलिस ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रविवार तड़के शहर के विभिन्न हिस्सों में जमा कूड़ा उठवाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई। डीएसपी योगेश कटारिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी, जबकि नगर परिषद द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से कूड़ा उठवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मचारियों की मांगों पर हरियाणा सरकार की ओर से सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अधिकांश मांगों पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की गई है।

हड़ताल के चलते प्रभावित सफाई व्यवस्था को कराया गया सुचारू

हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने और आमजन को असुविधा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठवाया गया। पुलिस ने सफाई कार्य में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करते हुए मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी। डबवाली पुलिस सभी संबंधित पक्षों से शांतिपूर्ण एवं कानून सम्मत तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील करती है। पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता एवं आवश्यक नागरिक सेवाओं को सुचारू रखने में प्रशासन को सहयोग देना है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button