Haryana
Trending

विश्व बंधुत्व दिवस पर लगाए शिविर में 130 लोगों ने किया रक्तदान ll

विश्व बंधुत्व दिवस पर लगाए शिविर में 130 लोगों ने किया रक्तदान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब रीजन-2 शिवाय 321-ए3 व ब्रह्माकुमारी सद्भभावना भवन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज आश्रम सद्भभावना भवन (सी ब्लॉक सिरसा) में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए रीजन-2 शिवाय 321-ए3 चेयरमैन एमजेएफ लायन नीरज वधवा ने बताया कि पहले दिन इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कुमार सिविल सर्जन सिरसा, राजयोगी ब्रह्माकुमार सुभाष, लायन सीएस मेहता, लायन हरदीप सरकारिया तथा जनपद अध्यक्ष लायंस क्लब इंटरनेशनल संजय गांधी ने उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि इस कैंप में नशा मुक्ति पर भी शपथ पत्र भरवाए गए। इस कैंप में लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन शिवाय के 14 क्लब्स भाग लिया। इस मौके पर एसपी दीपक सहारण ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद किसी अमूल्य जिंदगी को बचा सकती है। एसपी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. पवन कुमार ने कहा कि गर्मियों के मौसम में रक्त की अधिक आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि रक्त का अभी तक कोई विकल्प नहीं है, जबकि अन्य सभी चीजों का कोई न कोई विकल्प है। इसलिए रक्त का दान ही एकमात्र विकल्प है। दूसरे दिन ट्रैफिक एसएचओ शैलेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। क्लब द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें और सहयोग करें। संस्थान की बहनों ने बताया कि दादी प्रकाश योगिनी जी का मानना था कि संपूर्ण विश्व ही हमारा परिवार है। इसी भाईचारे और मानवता की सेवा के उद्देश्य से इस महाअभियान की शुरूआत की गई है। शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सा टीमों के सहयोग से सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें सुरक्षित रक्तदान के बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायन महेश बंसल, लायन पुनीत बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन रामकृष्ण गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन चरित्र नारंग, लायन रोहित चावला, लायन निशांत मेहता, लायन रमेश बहल, लायन चिक्की मेहता, लायन यशपाल मेहता, लाय न संजय मेहता, लायन अंकित कालरा, लायन राकेश रोहिल्ला, लायन विरेंद्र अरोड़ा सहित रीजन-2 शिवाय के सभी एडवाइजर उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button