Haryana
Trending

10 पेटी अवैध शराब बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर पवन काबू ll

10 पेटी अवैध शराब बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर पवन काबू ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा श्री किशोरी लाल के नेतृत्व में थाना अग्रोहा पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 10 पेटी अवैध शराब की बरामदगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय पुत्र रामकुमार निवासी मलांपुर ढाणी से पूछताछ के आधार पर पवन कुमार पुत्र रामपाल निवासी मलांपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पवन कुमार ने ही आरोपी संजय को अवैध शराब लाकर उपलब्ध करवाई थी। खेत में बने मकान से बरामद हुई थी अवैध शराब-थाना अग्रोहा प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि PSI संजय कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संजय ने अपनी ढाणी में खेत में बने मकान में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी संजय के कब्जे से 10 पेटी अवैध शराब, जिसमें माल्टा व शहनाई मार्का शराब शामिल थी, बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना अग्रोहा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पूछताछ एवं सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अवैध शराब उपलब्ध करवाने वाले आरोपी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अवैध शराब की सप्लाई के स्रोत तथा इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।हिसार पुलिस अवैध शराब, अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button