Haryana
Trending

इनर व्हील क्लब सिरसा डायमंड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देश भक्ति प्रस्तुतियां ll

इनर व्हील क्लब सिरसा डायमंड ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देश भक्ति प्रस्तुतियां ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-इनर व्हील क्लब सिरसा डायमंड की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। समारोह में पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नीता पुरी सहित क्लब सदस्यों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई। क्लब प्रेजिडेंट रेनू गोदारा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में वाइस प्रेजिडेंट अंजू चुघ, एडिटर सुनीता बजाज, आईएसओ प्रीति गोयल, सचिव शालिनी अरोड़ा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button