Haryana
Trending

आढ़तियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 34 करोड़ बकाया भुगतान पर अल्टीमेटम ll

आढ़तियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 34 करोड़ बकाया भुगतान पर अल्टीमेटम ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-गेहूं खरीद सीजन समाप्त हुए कई महीने बीत गए हैं लेकिन आढ़तियों को अभी तक करीब 34 करोड़ रुपये की आढ़त का भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया है। आढ़त की राशि नहीं मिलने से आढ़तियों में सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। इसी रोषस्वरूप आढ़तियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। यदि सरकार ने 30 अगस्त तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो स्टेट अनाज मंडी  एसोसिएशन आंदोलन करने पर मजबूर होगी। यह बात हरियाणा स्टेट अनाजमंडी एसोसिएशन के उप प्रधान तथा सिरसा आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर मेहता ने सिरसा में आयोजित आढ़तियों की बैठक में उपस्थित आढ़तियों को संबोधित करते हुए कही। मेहता ने कहा कि खरीद प्रक्रिया के  दौरान किसानों और सरकार के बीच  प्रदेश का हर आढ़ती एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाता है. लेकिन अपनी सेवाओं और मेहनत के भुगतान के लिए उन्हें लगातार इंतजार  करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आढ़तियों की खरीद के 15 दिन के भीतर कमीशन भुगतान का भरोसा दिया गया था लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद करीब 34 करोड़ रुपये की राशि अभी तक अटकी हुई है। भुगतान में लंबी देरी के चलते आढ़तियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है और मंडियों में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे आढ़तियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसल को झंडी तक पहुंचाने से लेकर भुगतान प्रक्रिया और मंडी संचालन तक आढ़ती अहम जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में उनके वैधानिक कमीशन का समय पर भुगतान होना जरूरी है। मेहता ने सरकार को 29 अगस्त तक बकाया कमीशन का भुगतान करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय तक राशि जारी नहीं दी गई तो 30 अगस्त को सोनीपत में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। मेहता ने सरकार से मांग की है कि सरकार द्वारा एमएसपी पर जो भी फसल खरीदी जाती है, उसका पूरा कमीशन भी आढ़तियों को मिलना चाहिए क्योंकि आढ़ती खरीद प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। बैठक में सुशील कस्वां, दीपक मित्तल, कुनाल जैन, दीपक नड्डा, महावीर शर्मा, प्रेम सरदाना, अशोक कामरा, सुशील रहेजा सहित अन्य आढ़ती मौजूद थे।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button