विद्यार्थियों को दी ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी ll
विद्यार्थियों को दी ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल में हरियाणा रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक विभाग के एएसआई सुखदेव सिंह तथा ट्रैफिक सेफ्टी को-आॅर्डिनेटर सौरव ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ट्रैफिक नियमों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण सवाल पूछे। सौरव ने बच्चों को वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि बच्चों की उम्र के अनुसार वाहन चलाने के लिए निर्धारित कानूनी नियमों और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों की जिम्मेदारी तथा स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अंजू शर्मा ने एएसआई सुखदेव सिंह एवं ट्रैफिक सेफ्टी को-आॅर्डिनेटर सौरव का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान किया। विद्यार्थियों ने भी उनके साथ संवाद करते हुए संकल्प लिया कि वे यातायात के सभी नियमों का जिम्मेदारी और ईमानदारी से पालन करेंगे। सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन—ट्रैफिक नियमों का पालन हम सबकी जिम्मेदारी।@newstodayhry #newstodayhry




