Haryana
Trending

कौन था वो बाइक सवार? दिलेर खरकिया की Range Rover पर चली गोली II

कौन था वो बाइक सवार? दिलेर खरकिया की Range Rover पर चली गोली II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर भिवानी से सामने आई है। हरियाणवी सिंगर और एक्टर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग की गई है। गनीमत रही कि घटना के वक्त दिलेर खरकिया गाड़ी में मौजूद नहीं थे।इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार शख्स गाड़ी के पास आता दिखाई दे रहा है। बाइक सवार गाड़ी पर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो जाता है। CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।भिवानी के गांव खरक से ताल्लुक रखने वाले हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की लग्जरी रेंज रोवर गाड़ी को बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना के समय दिलेर खरकिया गाड़ी में मौजूद नहीं थे। #newstodayhry @newstodayhry

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने आए CCTV फुटेज में एक बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर मौके से भागता नजर आ रहा है।फुटेज में बाइक सवार गाड़ी के पास आता है और रेंज रोवर पर गोली चलाने के बाद तेजी से वहां से फरार हो जाता है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और वारदात में इस्तेमाल बाइक समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें बदमाशों द्वारा इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और फायरिंग के पीछे की वजह की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस इस पूरे मामले में CCTV फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। #newstodayhry @newstodayhry

दिलेर खरकिया का परिचय:- आपको बता दें कि दिलेर खरकिया हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर, एक्टर और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। भिवानी जिले के गांव खरक निवासी दिलेर खरकिया ने अपने पिता और मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया से प्रेरणा लेकर महज 9 साल की उम्र में रागनी मंच पर कदम रखा था इसके बाद साल 2018 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। उनके कई गाने लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं, जिनमें लीलो चमन, मोटो, जूती काली, हाई कोर्ट, कबूतरी और आलू मटर जैसे गाने शामिल हैं। फिलहाल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में पुलिस जांच जारी है। CCTV में कैद बाइक सवार कौन था, फायरिंग की वजह क्या रही और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट के पीछे कौन है—इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button