Haryana
Trending

“नशे और मोबाइल की लत से दूर रहें, खेलों को बनाएं जीवन का हिस्सा” : एसपी सिद्धान्त जैन II

“नशे और मोबाइल की लत से दूर रहें, खेलों को बनाएं जीवन का हिस्सा” : एसपी सिद्धान्त जैन II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के तहत निरंतर जागरूकता एवं प्रोत्साहन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज D.A.V. Police Public School, Hisar में SPC के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना सदर हिसार से इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने SPC के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका है। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने कहा कि:-

“विद्यार्थी नशे और मोबाइल की अनावश्यक लत से दूर रहें तथा खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं।”उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने, समय का सदुपयोग करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि SPC कार्यक्रम विद्यार्थियों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ-साथ बच्चों में कानून के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाली समस्याओं तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। हिसार पुलिस की ओर से D.A.V. Police Public School प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों का इस आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा सभी SPC कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button