महिला के पास क्या मिला? तलाशी लेते ही पुलिस के उड़े होश! II
महिला के पास क्या मिला? तलाशी लेते ही पुलिस के उड़े होश! II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा जिला हिसार को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए बरवाला की टीम ने वार्ड नंबर-14, बरवाला से एक महिला आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान निक्की पत्नी प्रवीन, निवासी वार्ड नंबर-14, बरवाला के रूप में हुई है।
प्रभारी सीआईए बरवाला PSI प्रदीप ने बताया कि:-
एएसआई सूरजमल अपनी पुलिस टीम के साथ अग्रोहा रोड, शराब ठेका बरवाला के नजदीक गश्त एवं अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक महिला के नशीले पदार्थ लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों की सहायता से आरोपी महिला को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना बरवाला में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके दौरान नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि:-
हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस द्वारा नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे का कारोबार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें, अन्यथा पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अपने आसपास नशे की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। #newstodayhry @newstodayhry




