पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ ll
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया 'आशीर्वाद का दीया' ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, समर्पण और शुभकामनाओं के भाव के साथ शहर की प्राचीन श्री गौशाला में प्रदेश की पहली नमो: ड्रोन दीदी विमला सिंवर के संयोजन में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। विमला सिंवर ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संगठन महामंत्री, हरियाणा फणिंद्रनाथ शर्मा, जिला प्रभारी एवं चेयरमैन, हरको बैंक भारत भूषण जूयाल व जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर गौशाला के प्रधान राजेंद्र रातुसरिया, सचिव प्रेम कंदोई, मैनेजर पवन सिंवर सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सिंवर ने बताया कि सभी गोपालों गौ सेवकों के साथ मिलकर श्री गोशाला सिरसा में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत भव्य रूप से दीयों को सजाकर, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की तथा देश की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री की दीर्घ सार्वजनिक सेवा के प्रति कृतज्ञता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति है। भारत भूषण जूयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर विमला सिंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं तथा उनक मंत्र सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही नए भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने स्वस्थ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाया, 50 करोड़ से अधिक गरीबों के बैंक खाते खुलवाए, उज्जवला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुंए से मुक्ति दिलाई, नमो: ड्रोन दीदी, आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी, 2017 से जी.एस.टी. के रूप में एक राष्ट्र एक कर को लागू किया, जम्मू कशमीर से धारा 370 को समाप्त किया, तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया तथा अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश में जनसेवा, स्वच्छता, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry




