Haryana
Trending

दुकान के अंदर मचा बवाल… युवकों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला II

दुकान के अंदर मचा बवाल... युवकों पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में खड़े युवकों पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और चाकू से भी हमला किया। हमले की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच की जाएगी।। तस्वीरें फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मार्केट की हैं, जहां एक दुकान कर अंदर खड़े युवकों पर हमले की वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोग दुकान मे खड़े लोगो के साथ विवाद करने के बाद मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया और चाकू से भी वार किए गए। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हमले की पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कथित तौर पर कई लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू करेंगी। यदि इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत दी जाती है तब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि हमला किस वजह से हुआ और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button