Haryana
Trending

एग्जिबिशन होती है मौजूदा नए विचारों का संगम ll

एग्जिबिशन होती है मौजूदा नए विचारों का संगम ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) डी एंजल इवेंट की ओर से शहर के बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में आयोजित एग्जिबिशन में विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्पादों एवं नए विचारों का आकर्षक संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से पहुंचे उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। इनमें सौंदर्य, स्वास्थ्य सहित विभिन्न उपयोगी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों एवं छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध करवाना रहा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हीरालाल शर्मा ने एग्जिबिशन का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों पर जाकर उत्पादों की जानकारी ली। संचालक दीपिका वधवा, डी एन संस से स्पोंसर हरीश मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि हीरालाल शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां मौजूदा समय के नए विचारों का संगम होती हैं, जहां व्यापारियों एवं उद्यमियों को अपने उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करते हुए देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। लघु उद्योगों में व्यापारियों की बड़ी भागीदारी है और इनके विकास से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं। इस मौके पर प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग व सलाहकार जोगेंद्र नागपाल ने संयुक्त रूप से कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजनों से छोटे कारोबारियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने तथा उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचने का अवसर मिलता है। एग्जिबिशन में सौंदर्य एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न उत्पादों के साथ अन्य आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आए प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों की विशेषताओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे। इस मौके पर सरोज सरदाना, कबीर मेहता, सन्नी सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button