घर से सोने के गहने चोरी… पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा II
घर से सोने के गहने चोरी... पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के दिशा-निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बरवाला पुलिस ने घर से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में सह-आरोपी शांति पुत्र राजकुमार, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना बरवाला के PSI नवीन ने बताया कि 05 सितम्बर को बंटी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला ने शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर में चोरी कर सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपी अजय पुत्र गुलाब, निवासी वार्ड नंबर-8, बरवाला को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच करते हुए सह-आरोपी शांति पुत्र राजकुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। PSI नवीन ने बताया कि गिरफ्तार सह-आरोपी शांति को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में चोरी किए गए सोने के आभूषणों की बरामदगी तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पुलिस द्वारा जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध हिसार पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी संपत्ति एवं घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। #newstodayhry @newstodayhry




