सिरसा रोड पर पुलिस की नजर पड़ी बाइक पर… तलाशी में निकला 10 ग्राम चिट्टा II
सिरसा रोड पर पुलिस की नजर पड़ी बाइक पर... तलाशी में निकला 10 ग्राम चिट्टा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र मक्खन, निवासी गांव पीरांवाली के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त, पड़ताल अपराध एवं नशा रोकथाम के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओशो आश्रम, सिरसा रोड के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। #newstodayhry @newstodayhry
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry
नशा तस्करों को एसपी हिसार की कड़ी चेतावनी:-
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट किया है कि हिसार जिले में नशे की तस्करी और बिक्री करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। नशा युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने या युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन भी अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
हिसार पुलिस का संदेश— नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ खड़ा होकर अपने परिवार, युवाओं और समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। #newstodayhry @newstodayhry



