Haryana
Trending

माजरा एम्स के श्रेय पर घमासान, राव इंद्रजीत के बयान पर बनवारी लाल का पलटवार II

माजरा एम्स के श्रेय पर घमासान, राव इंद्रजीत के बयान पर बनवारी लाल का पलटवार II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- रेवाड़ी के माजरा में बन रहे एम्स के निर्माण का श्रेय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह को दिए जाने के स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के बयान पर पूर्व मंत्री एवं बावल से पूर्व विधायक डॉ. बनवारी लाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि माजरा में एम्स की स्थापना का सबसे बड़ा श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एम्स की घोषणा की थी और इसके बाद इसे धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए। किसानों से जमीन खरीदने और उन्हें एससीओ देने का काम भी तत्कालीन सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि जमीन मुफ्त में नहीं मिलने के बाद किसानों की जमीन खरीदकर एम्स के लिए उपलब्ध कराई गई।

पूर्व मंत्री ने कहा कि- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को एम्स की सौगात मिली है। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी सहयोग रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों और एम्स संघर्ष समिति ने भी एम्स के लिए आंदोलन और प्रयास किए। उन्होंने कहा कि बावल में आयोजित रैली के दौरान उन्होंने ही तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने क्षेत्र में एम्स बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी और माजरा में एम्स का निर्माण शुरू हो सका। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर माजरा एम्स में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा था कि हरियाणा में एम्स निर्माण का श्रेय यदि किसी एक व्यक्ति को जाता है तो वह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हैं। इसी बयान पर अब डॉ. बनवारी लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button