
यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में एक बार फिर देर रात गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। खारवन चौक पर बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी के वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन लोग मौजूद थे। फायरिंग में दो लोग घायल हुए, जबकि भागने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… पुलिस को इसी दौरान मुसिंबल गांव के सरपंच के घर के बाहर भी फायरिंग की सूचना मिली। अब पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। तस्वीरें यमुनानगर के खारवन चौक की हैं…जहां शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर अचानक गोलियां बरसा दीं। #newstodayhry @newstodayhry
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पहली मंजिल पर मंधार गांव का रिछपाल और मुसिंबल गांव के कमलजीत और गुरनील मौजूद थे। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रिछपाल और कमलजीत गोली लगने से घायल हो गए, जबकि गुरनील ने भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन गिरने से वह भी घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रिछपाल की हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमलजीत का इलाज जारी है, जबकि गुरनील भी घायल बताया जा रहा है। इस वारदात के बीच पुलिस को मुसिंबल गांव के सरपंच के घर के बाहर भी गोली चलने की सूचना मिली। #newstodayhry @newstodayhry
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या खारवन में हाइड्रा ऑफिस पर हुई फायरिंग और मुसिंबल गांव में सरपंच की कार पर हुई फायरिंग के पीछे एक ही वजह और एक ही गैंग है। पुलिस इसी एंगल पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप गोयल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।सीआईए की अलग-अलग यूनिट्स और थाना पुलिस को जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और वारदात के बाद उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। #newstodayhry @newstodayhry



