Haryana
Trending

OTP-PIN बताया तो पैसा गया! साइबर ठगों से बचने की पुलिस की अपील II

OTP-PIN बताया तो पैसा गया! साइबर ठगों से बचने की पुलिस की अपील II

हिसार-(अमित कुमार):- डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर, कभी पुलिस अधिकारी बनकर, कभी नौकरी/इनाम का झांसा देकर तो कभी फर्जी लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन से अपील की है कि डिजिटल दुनिया में “जल्दबाजी नहीं, पहले जांच” के सिद्धांत को अपनाएं। #newstodayhry @newstodayhry

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:-

🔹 किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।

🔹 WhatsApp या अन्य माध्यम से प्राप्त अनजान APK/मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

🔹 बैंक, पुलिस, सरकारी विभाग या किसी कंपनी का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी जानकारी न दें।

🔹 किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस एप चालू न करें।

🔹 “आपका खाता बंद हो जाएगा”, “आपके खिलाफ केस है”, “आपको डिजिटल अरेस्ट किया गया है” या “इनाम/रिफंड मिलेगा” जैसे दबाव वाले संदेशों पर तुरंत विश्वास न करें।

🔹 सोशल मीडिया पर निवेश, नौकरी, ट्रेडिंग या कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देने वाले ऑफर की बिना जांच-पड़ताल के रकम न लगाएं।

🔹 किसी भी डिजिटल लेन-देन से पहले प्राप्तकर्ता का नाम और भुगतान संबंधी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

अगर साइबर ठगी हो जाए तो क्या करें?

ठगी होने के बाद शर्म या डर के कारण चुप न रहें। तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें और संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को भी तत्काल सूचना दें। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बेहतर हो सकती है।

एसपी हिसार का संदेश:-

“साइबर अपराधी आपकी एक गलती का इंतजार करते हैं, इसलिए किसी भी डिजिटल संदेश, कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी सत्यता जांचना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”

हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के प्रति दूसरों को भी जागरूक करें।

याद रखें—OTP आपका है, PIN आपका है और पैसा आपका है, इसे किसी के साथ साझा न करें। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button