हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, जागरूकता के साथ इलाज पर भी जोर II
हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, जागरूकता के साथ इलाज पर भी जोर II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव भगाणा में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। गांव भगाणा में आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को प्रेरित करें तथा अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
नशा मुक्ति टीम द्वारा ग्रामीणों से क्षेत्र में नशे की बिक्री एवं तस्करी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे की रोकथाम केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। #newstodayhry @newstodayhry
नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने पर विशेष जोर:-
हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को अपराधी के रूप में देखने के बजाय उन्हें नशे की लत से बाहर निकालकर सामान्य जीवन की ओर लौटाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान जिला हिसार क्षेत्र में—
- 01 नशा पीड़ित की पहचान की गई।
- 01 नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई।
- 06 नशा पीड़ितों को दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई तथा उनके ब्लड टेस्ट एवं काउंसलिंग करवाई गई।
- गांव भगाणा सहित जिला हिसार क्षेत्र के 07 नशा पीड़ितों को घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई।
- कुल 14 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
- नशा मुक्ति पुलिस टीम से प्रेरित होकर 01 व्यक्ति नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल हुआ।
एसपी हिसार का संदेश—“नशे से नहीं, जिंदगी से जुड़ें युवा”
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार, काउंसलिंग और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।
उन्होंने कहा कि एक युवक का नशा छोड़ना केवल एक व्यक्ति की जिंदगी बदलना नहीं, बल्कि पूरे परिवार का भविष्य बचाना है। इसलिए पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता, उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसपी हिसार ने आमजन से अपील की कि नशे की बिक्री अथवा तस्करी की जानकारी पुलिस को दें और नशे की गिरफ्त में आए किसी व्यक्ति को छिपाने के बजाय उसे उपचार से जोड़ने में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही हिसार को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। #newstodayhry @newstodayhry
हिसार पुलिस—नशे के खिलाफ कार्रवाई भी, नशे से मुक्ति की राह भी।




