रात 3 बजे स्कूल में घुसे चोर, CCTV ने खोला चोरी का पूरा राज II
रात 3 बजे स्कूल में घुसे चोर, CCTV ने खोला चोरी का पूरा राज II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी स्थित विश्वास स्कूल में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि करीब रात 3 बजे के आसपास दो चोर स्कूल परिसर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, चार लैपटॉप और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से अपराधियों के हौसले बढ़ते नजर आ रहे हैं और पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। #newstodayhry @newstodayhry



