अलीकां मंदिर में आज होगा बाबा रामदेव जी का 10वां विशाल रात्रि जागरण II
अलीकां मंदिर में आज होगा बाबा रामदेव जी का 10वां विशाल रात्रि जागरण II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- श्री बाबा रामदेव सेवा समिति अलीकां एवं समस्त ग्रामवासी अलीकां के सहयोग से आज 20 सितंबर रविवार को 10वां विशाल जागरण व भंडारा आयोजित किया जा रहा है।भगत हनुमान पुजारी ने बताया कि नगर की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए समूह श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के अनुसार रात्रि 8 बजे हवन यज्ञ होगा, उसके बाद रात्रि 8:15 बजे जागरण आरम्भ होगा। वहीं 21 सितंबर सोमवार को प्रातः 9:15 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा।भंडारा में उपस्थित समस्त श्रद्धालु लंगर ग्रहण करेंगे। जागरण में प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार दर्शन शर्मा कुरंगावाली तथा भजन मंडली अलीकां द्वारा सारी रात भजन व कथा सुनाई जाएगी। आयोजकों ने समस्त इलाकावासियों से जागरण में पहुंचने की अपील की है। #newstodayhry @newstodayhry




