Haryana
Trending

अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को भव्य राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु II

अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को भव्य राष्ट्रीय मेला, देशभर से जुटेंगे 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु II

करनाल-(सुभाष चंद):- महाराजा अग्रसेन की पावन नगरी अग्रोहा में आगामी 25 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक, विशाल और भव्य राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय मेंले में देश भर से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का सैलाब उमडे़गा। यह जानकारी देते हुए अग्रोहा धाम के प्रदेश प्रवक्ता डा. राजकुमार गोयल ने बताया कि यह ऐतिहासिक मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है बल्कि समाज की एकता, सेवा, संस्कृतिक और सामाजिक समरसता का राष्ट्रीय महापर्व भी है। #newstodayhry @newstodayhry

इस राष्ट्रीय मेले के दौरान शक्ति सरोवर स्नान, मंदिरों में आरती व पूजा, भव्य महिला कलश यात्रा, श्री महालक्ष्मी जी का छप्पन भोग, विशाल भंडारा, ध्वजारोहण और विशाल सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मेले के दौरान महासम्मेलन का भी आयोजन होगा जिसमें समाज के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि एवं विशिष्टजन शामिल होकर समाज हित और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। मेले में देश की जानी मानी हस्तियों, संत महात्माओं एवं भजन गायकों की उपस्थिति भी समारोह की शोभा बढ़ाएगी। समाजहित और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाली देश प्रदेश की विशिष्ट प्रतिभाओं को इस राष्ट्रीय मेले में सम्मानित भी किया जाएगा। इस मेले श्रद्धालुगण माता महालक्ष्मी देवी, महाराज अग्रसेन, माता सरस्वती, माता वैष्णो देवी, अमरनाथ जी की बर्फानी गुफा, तिरुपति बालाजी, भैरो बाबा, रामेश्वर धाम, मां गंगा अवतरण झांकी, 90 फुट ऊंची बाबा हनुमान जी की प्रतिमा, श्री कृष्ण लीला, श्री राम लीला की विद्युत संचालित झांकियों के दर्शन कर धर्म लाभ उठा सकेंगे। साथ ही इस मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक झूलों की व्यवस्था भी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry

गोयल ने बताया कि-
अग्रोहा धाम करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष आयोजित होने वाला राष्ट्रीय मेला समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने एकता, सहयोग, समानता और परोपकार का संदेश दिया था। अग्रोहा धाम का राष्ट्रीय मेला इन्हीं आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। गोयल ने देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि 25 अक्टूबर को परिवार सहित अग्रोहा धाम पहुंचे और इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेले का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का भी भव्य संदेश पूरे देश तक पहुंचाएगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button