Haryana
Trending

भोलेनाथ की भक्ति में डूबा करनाल, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने की आराधना II

भोलेनाथ की भक्ति में डूबा करनाल, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने की आराधना II

करनाल-(सुभाष चंद ):- महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्ति में मन को एकाग्र करने से नई ऊर्जा और आत्मिक संतुष्टि का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने ये विचार काछवा रोड स्थित मेहता फॉर्म्स में श्री अमरनाथ जनशक्ति सेवा मंडल, रामनगर की ओर से आयोजित ‘एक शाम भोलेनाथ के नाम’ कार्यक्रम में सहभागिता के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आराधना की और शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं के साथ भक्तिमय संध्या में शामिल होकर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भोलेनाथ का गुणगान किया। #newstodayhry @newstodayhry

महापौर ने कहा कि- भगवान शिव भारतीय सनातन परंपरा में त्याग, तपस्या, करुणा और कल्याण के प्रतीक माने जाते हैं। उनके प्रति आस्था करोड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी भक्तिमय संध्याएं व्यक्ति को कुछ समय के लिए दैनिक भागदौड़ से अलग होकर आत्मिक शांति का अनुभव करने का अवसर देती हैं। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने आयोजन के लिए श्री अमरनाथ जनशक्ति सेवा मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने उपस्थित शिवभक्तों के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना की। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त करनालवासियों एवं प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की। #newstodayhry @newstodayhry

ये भी रहे उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रदेश आईटी सदस्य विकास राणा, अनमोल शर्मा सहित श्री अमरनाथ जनशक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी, सदस्य, शिवभक्त एवं धर्मप्रेमी बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर रहा और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button