CCTV व तकनीकी साक्ष्यों से चोरी के आरोपी तक पहुंची अग्रोहा पुलिस II
CCTV व तकनीकी साक्ष्यों से चोरी के आरोपी तक पहुंची अग्रोहा पुलिस II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव श्यामसुख स्थित गौशाला के मंदिर से पानी की मोटर एवं दानपात्र से रुपये चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए आरोपी रविंद्र पुत्र बजरंग, निवासी श्यामसुख, हिसार को गिरफ्तार किया है। थाना अग्रोहा के सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 2026 को महेंद्र पुत्र हेतराम, निवासी श्यामसुख ने शिकायत दी थी कि गांव की गौशाला स्थित मंदिर से पानी की मोटर तथा दानपात्र से रुपये चोरी हो गए हैं। शिकायत पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए करीब 4,000 रुपये उसने सचिव गौशाला के माध्यम से दोबारा मंदिर के दानपात्र में डाल दिए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हिसार पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से मामलों की जांच को प्रभावी बनाया जा रहा है। #newstodayhry @newstodayhry




