सदर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार पूरा माल बरामद II
सदर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार पूरा माल बरामद II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के मार्गदर्शन में थाना सदर हिसार पुलिस टीम जांच अधिकारी PSI राजेश कुमार ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले को सुलझाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। शिकायतकर्ता मुकेश पत्नी नूना राम निवासी शाहपुर, हिसार की शिकायत पर घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी PSI राजेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन उर्फ लड्डू (18 वर्ष) निवासी शाहपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी का सामान खरीदने में शामिल सह-आरोपी वेदपाल उर्फ वेदू (42 वर्ष) निवासी शाहपुर को भी गिरफ्तार कर मामले में BNS की धारा 317(2) जोड़ी गई। शत-प्रतिशत माल बरामदगी व डिजिटल -सह-आरोपी वेदपाल की निशानदेही पर चोरी किए गए पूरे जेवरात बरामद किए गए: सोने के आभूषण: 2 ताबीजी, 1 जोड़ी बाली, 2 अंगूठियां (कुल वजन लगभग 15 ग्राम)।चांदी के आभूषण: 1 चैन, 1 जोड़ी पाजेब (कुल वजन लगभग 12 तोले)। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना की और दोहराया कि हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry




