Haryana
Trending

जिला न्यायालय सिरसा में समर्पित किया आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक ll

जिला न्यायालय सिरसा में समर्पित किया आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रोटरी इंटरनेशनल जिला 3090 द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के अंतर्गत जिला न्यायालय, सिरसा परिसर में निर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन जिला गवर्नर 2025-26 रोटेरियन भूपेश मेहता ने पूर्व जिला गवर्नर एवं रोटरी फाउंडेशन चेयरमैन रोटेरियन प्रेम अग्रवाल, पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. सुभाष नरूला तथा रोटरी चीफ एडमिनिस्ट्रेटर रोटेरियन संजय अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रघबीर सिंह खिंडा, उपप्रधान संजीव गर्ग, सचिव कपिल बामनिया, सहसचिव संतोष कटारिया, मधु मेहता, वीना लूथरा,निशा ठठई, डॉ. विद्यासागर बंसल, देवेंद्र मेहता, नरेश मेहता, परविंदर ठठई, राजेश खट्टर, एडवोकेट रिशपाल पंधु, मनोहर लूथरा, विष्णु सिंगला, एडवोकेट अशोक बांसल, एडवोकेट नरेश मलिक, एडवोकेट दिनेश टांटिया, विपिन बंसल, एडवोकेट भूपेंद्र विनायक, सुखविंद्र दुग्गल, अविनाश सिंह, प्रेम सैनी सहित अनेक रोटेरियन एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता ने बताया कि इस टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण के लिए रोटरी इंटरनेशनल से डिस्ट्रिक्ट ग्रांट प्राप्त हुई थी और परियोजना पर लगभग 3.50 लाख रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि रोटरी समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देती है तथा भविष्य में भी आवश्यकता पडऩे पर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी समाज सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रोटरी का उद्देश्य स्वयं से पूर्व निरंतर जनसेवा करना है। मेहता ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व के लगभग 220 देशों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था है। जिला 3090 द्वारा सेवा की इसी भावना के तहत फाजिल्का एवं फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित छह गांवों के स्कूलों में बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित 6 टॉयलेट ब्लॉक भी निर्मित किए गए हैं, ताकि कठिन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस परियोजना के प्रायोजक देवेंद्र मिगलानी, मनीष मेहता एवं एडवोकेट अनन्य मेहता रहे। वहीं जिला बार एसोसिएशन ने रोटरी इंटरनेशनल जिला 3090 एवं पूरी रोटरी टीम का इस उपयोगी एवं जनहितकारी कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और रोटरी की सेवा भावना की सराहना की। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button