Haryana
Trending

जरूरतमंद बच्चों को दिलाई शिक्षा की नई राह ll

जरूरतमंद बच्चों को दिलाई शिक्षा की नई राह ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब सिरसा सूर्या द्वारा जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सामाजिक सेवा प्रकल्प झोपड़ी से स्कूल तक-शिक्षा आपके द्वार को पहले वर्ष की सफलता के बाद प्रोजेक्ट-2.0 के रूप में आगे बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में 13 जरूरतमंद बच्चों का आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल सिरसा में दाखिला करवाया गया। इन बच्चों की शिक्षा से संबंधित समस्त आवश्यक खर्च लायंस क्लब सिरसा सूर्या की ओर से वहन किया जाएगा, ताकि आर्थिक परिस्थितियां इन बच्चों की पढ़ाई में बाधा न बनें। इस प्रकल्प के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन कमल जिंदल हैं। क्लब के प्रधान लायन गोपाल कागजी, सचिव लायन विशाल गुप्ता एवं कैशियर लायन संजीव जिंदल के नेतृत्व में यह सेवा कार्य किया जा रहा है। लायन सतप्रकाश गोयल, लायन दिनेश गोयल, लायन ऋषि बंसल, लायन मुकेश मित्तल एवं लायन अरूण गोयल सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन एमजेएफ लायन तरसेम गोयल एवं क्लब फाऊंडर लायन सतीश गर्ग का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि झोपड़ी से स्कूल तक केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने का संकल्प है। यह सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास भी कोई ऐसा जरूरतमंद बच्चा है, जो आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित है, तो उसकी जानकारी लायंस क्लब सिरसा सूर्या के पदाधिकारियों तक पहुंचाई जा सकती है। क्लब ऐसे बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इस प्रोजेक्ट में दौरान आर के पी सीनियर सैकेंडेरी स्कूल नेहरू पार्क का भी विशेष सहयोग रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button