Haryana
Trending

करोड़ों की लाइब्रेरी पर लटके ताले।।

करोड़ों की लाइब्रेरी पर लटके ताले।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद सेक्टर-12 टाउन पार्क में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई लाइब्रेरी इन दिनों बदहाली का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि इस लाइब्रेरी का उद्घाटन 28 दिसंबर 2025 को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में किया गया था, लेकिन उद्घाटन के कई महीनों बाद भी लाइब्रेरी आम लोगों और विद्यार्थियों के लिए नहीं खोली गई है। ग्राउंड जीरो पर पहुंची हमारी टीम ने जब लाइब्रेरी का जायजा लिया तो मुख्य गेट पर ताले लटके मिले। लाइब्रेरी के अंदर किताबें रखने के लिए बनाए गए काउंटर खाली पड़े दिखाई दिए। वहीं विद्यार्थियों के लिए लगाए गए कंप्यूटर भी धूल फांकते नजर आए।लाइब्रेरी के अंदर साफ-सफाई का भी अभाव दिखाई दिया। लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण परिसर में गंदगी नजर आई। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस उद्देश्य से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर यह सुविधा तैयार की गई थी, उसका लाभ विद्यार्थियों और शहरवासियों को आखिर कब मिलेगा। लाइब्रेरी के बंद होने से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि उद्घाटन के बाद उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी, लेकिन फिलहाल लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले उनकी उम्मीदों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि उद्घाटन के करीब नौ महीने बाद भी लाइब्रेरी को शुरू क्यों नहीं किया गया? आखिर लाइब्रेरी को विद्यार्थियों के लिए कब खोला जाएगा और यहां रखे कंप्यूटर व अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कब शुरू होगा।। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और सेक्टर-12 टाउन पार्क की इस लाइब्रेरी के गेट पर लगे ताले कब खुलते है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button