Haryana
Trending

प्राचीन मंदिर श्री बाबा रामदेव, कागदाना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ll

प्राचीन मंदिर श्री बाबा रामदेव, कागदाना धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्राचीन मंदिर श्री बाबा रामदेव, कागदाना धाम में भादवा सुदी दूज 13-9-26 से भादवा सुदी दशमी 21-9-26 तक धार्मिक आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के संस्थापक लाला रत्तीराम मुरलीधर भोलूसरिया ने बताया कि दूज के दिन मेले का शुभारंभ बाबा को पंचामृत से स्नान कराकर श्रृंगार आरती के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक पारीक द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दशमी के दिन सुबह भव्य श्रृंगार आरती के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर रात चलता रहा। इस मौके पर बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि दशमी के दिन की महाआरती और प्रसाद वितरण के पश्चात नौ दिवसीय मेला सम्पन्न हुआ। इस नौ दिवसीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अपनी मनोकामना पूरी होने पर बाबा को चांदी के छत्र और सवामणियां चढ़ाई। पूरे दिन बाबा के जयकारे गूंजते रहे और कामड़ियों के द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। छोटू सैनी और पप्पू कोचर ने अपनी पूरी टीम के साथ स्वादिष्ट प्रसाद बनाने में विशेष सहयोग दिया। श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाए रखने में कागदाना क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक लाला रत्तीराम मुरलीधर भोलूसरिया परिवार ने सभी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर लाला रत्तीराम मूरलीधर भोलूसरिया परिवार के सभी सदस्य व गांव कागदाना के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button