Haryana
Trending

पुलिस कर्मचारियों के परिवार की खुशियों में हरियाणा पुलिस भी बनी सहभागी II

पुलिस कर्मचारियों के परिवार की खुशियों में हरियाणा पुलिस भी बनी सहभागी II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री अजय सिंघल, आईपीएस के आदेशानुसार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके पारिवारिक सुख-दुख में विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत हिसार में दो पुलिस कर्मचारियों को उनकी बेटियों के विवाह के अवसर पर 2 लाख 50 हजार रुपये की शगुन राशि के चेक प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने पुलिस कर्मचारियों को शगुन राशि के चेक प्रदान करते हुए उन्हें बेटी के विवाह की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि- पुलिस कर्मचारी दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं। ऐसे में विभाग का भी दायित्व है कि वह उनके पारिवारिक अवसरों एवं आवश्यकताओं में उनके साथ खड़ा रहे। शगुन राशि के चेक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मचारियों में ईएसआई अशोक कुमार, जो तृतीय वाहिनी में तैनात हैं, तथा ईएएसआई सुभाष चन्द्र, जो कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात हैं, शामिल हैं। दोनों पुलिस कर्मचारियों को उनकी बेटियों के विवाह के अवसर पर 2 लाख 50 हजार रुपये की शगुन राशि के चेक प्रदान किए गए। #newstodayhry @newstodayhry

पुलिस परिवार के कल्याण को प्राथमिकता-
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि- पुलिस कर्मचारी केवल विभाग का हिस्सा नहीं, बल्कि एक बड़े पुलिस परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके परिवार की खुशियों में सहभागी बनना विभाग की जिम्मेदारी और आपसी अपनत्व की भावना को मजबूत करता है। पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी जारी रखा जाएगा। हिसार पुलिस पुलिस कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं उनके परिवारों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button