HaryanaUncategorized
Trending

कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस पर पूर्व चेयरमैन ने किए सेवा एवं संरक्षण कार्य ll

कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस पर पूर्व चेयरमैन ने किए सेवा एवं संरक्षण कार्य ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा गौसेवा का संदेश देते हुए कई सेवा कार्य किए। जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा ने कैमरी स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया तथा उन्हें भोजन करवाया। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके पश्चात सदलपुर स्थित स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। नरेश जांगड़ा ने कहा कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इसी कड़ी में गौशाला में गौसेवा करते हुए गौ माता के लिए स्वामिनी भेंट की गई। उन्होंने गौशाला में मौजूद गौवंश की सेवा की और उनके लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना समाज को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण आधार हैं। पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाना इस अवसर को सार्थक बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीघार्यु एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी आता है। जरूरतमंदों की मदद, बुजुर्गों का सम्मान, पौधारोपण और गौसेवा जैसे कार्य समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी सेवा कार्यों में भाग लिया और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button