सिटी सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 2 अक्टूबर को ll
सिटी सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 2 अक्टूबर को ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में आगामी दो अक्टूबर को डबवाली रोड स्थित सिटी सेंटर परिसर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। तेरापंथ युवक परिषद सिरसा द्वारा श्रीमत सिटी सेंटर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस कैंप में करीब 500-600 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य है। कैंप का समय दो अक्टूबर को सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगा। ब्लड कैंप के आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई है और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। कैंप में विभिन्न ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त एकत्रित किया जाएगा। रक्तदानियों को रिफ्रेशमेंट तथा स्मृति चिह्न श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से प्रदान किए जाएंगे। ब्लड कैंप का आयोजन श्रीमत सिटी सेंटर द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत किया जा रहा है। संस्थान द्वारा इससे पूर्व सफाई अभियान, योगा कैंप इत्यादि का भी आयोजन किया जा चुका है। @newstodayhry #newstodayhry




