Haryana
Trending

नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला II

नाबालिगा को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में विभिन्न अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रबंधक नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि- 14 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों के द्वारा थाना शहर डबवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर डबवाली पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि-
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा, ऑनलाइन गतिविधियों एवं सामाजिक संपर्कों पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध संबंधी शिकायत के लिए 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डबवाली पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button