Haryana
Trending

नशे की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार II

नशे की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ डबवाली ने 30 प्रतिबंधित व 210 नशे में दुरुपयोग होने वाले कैप्सूल सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए गांव हैबूआना से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया। जो कोई नशीला पदार्थ होने के शक पर उक्त शख्स की नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान उसके पास से 30 गोलियां प्रतिबंधित बूप्रेनोरफिन व 210 नशे में दुरुपयोग होने वाले प्रेगाबलीन कैप्सूल बरामद हुए। जिस संबंध में काबू किए गए आरोपी रूपिंदर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही नशा मुक्त वातावरण का निर्माण संभव है। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें, इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन न. 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में दें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button