Haryana
Trending

PO और बेल जंपरों पर शिकंजा, हिसार पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ा II

PO और बेल जंपरों पर शिकंजा, हिसार पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को पकड़ा II

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा अदालत से उद्घोषित अपराधियों (POs) की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अदालत द्वारा उद्घोषित किए गए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ BANK OF INDIA बनाम Rakesh Kumar मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर 2022 को उद्घोषित व्यक्ति घोषित किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। न्यायालय में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद आरोपी उपस्थित नहीं हुआ था। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसे Proclaimed Person (PO) घोषित किया गया तथा उसके खिलाफ धारा 174-A भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। न्यायालय से प्राप्त आदेश के आधार पर थाना पुलिस द्वारा धारा 174-A IPC के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके बाद मुख्य सिपाही जयप्रकाश ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि- न्यायालय से उद्घोषित होकर फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे अपराधियों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि PO एवं बेल जम्पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। हिसार पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button