
हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना एचटीएम के तफ्तीश अधिकारी PSI उपेन्द्र की टीम ने मकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपियों की पहचान:
धर्मेन्द्र पुत्र हरफुल निवासी गली नं. 1, विशाल नगर, हिसार,पवन पुत्र हरफुल निवासी गली नं. 1, विशाल नगर, हिसार शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी गांव सरेहड़ा की शिकायत पर थाना एचटीएम में मुकदमा दर्ज किया गया था। तफ्तीश के दौरान PSI उपेन्द्र ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र को काबू कर उसकी निशानदेही पर चोरी शुदा पानी की मोटर, पंखा, ड्रिल मशीन व अन्य सामान बरामद किया। इसके बाद मामले में वांछित दूसरे आरोपी पवन को कैंची चौक से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा और चोरी किया गया डेल (DELL) का लैपटॉप बरामद किया गया। एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




