नई SP दीप्ती गर्ग के स्वागत में जुटी अग्रवाल सभा, महिलाओं ने किया सम्मान II
नई SP दीप्ती गर्ग के स्वागत में जुटी अग्रवाल सभा, महिलाओं ने किया सम्मान II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- यहाँ की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीप्ती गर्ग (आईपीएस) का उनके कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल का का नेत्र्तव महिला इकाई की संयोजिका श्रीमती कविता मंगला ने किया जबकि महिला इकाई की संरक्षक शांति गुप्ता सहित आरती गुप्ता, पूर्व पार्षद अनीता मंगला,सीमा गुप्ता, सरिता गुप्ता, ज्योति मंगला, खुशबू मंगला, सरिता मित्तल, कुसुम, कीर्ति, रेनू गोयल, बीना मित्तल भी शामिल रहीं। वहीँ श्री वैश्य अग्रवाल के मुख्य पदाधिकारियों में मुख्य रूप से सभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुप्ता सहित सुरेश चंद मंगला,एसपी मित्तल,यशपाल मंगला,घनश्याम सिंगला,अनिल बंसल आमरू वाले,महेन्दर शास्त्री,एवं राजन गुप्ता भी शामिल रहे। इस अवसर पर महिला इकाई द्वारा उन्हें शाल उढ़ा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीँ अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनन्दन कर उन्हें पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। #newstodayhry @newstodayhry




