Haryana
Trending

जंगली सुअरों ने मचाया तांडव! फसलें रौंदी, सड़क पर हादसे का बढ़ा खतरा II

जंगली सुअरों ने मचाया तांडव! फसलें रौंदी, सड़क पर हादसे का बढ़ा खतरा II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- सिरसा क्षेत्र के बड़ागुढ़ा खंड के अन्तर्गत सुखचैन सहित आसपास गांवों में किसानों के खेतों में झुंड बनाकर रहने वाले जंगली सुअरों के आतंक से किसान बेहद परेशान हैं। ये जंगली सुअर झुंड में रहते हैं और जिस खेत में घुस जाएं, वहां मक्की सहित अन्य फसलों को पूरी तरह रौंद कर नष्ट कर देते हैं। किसानों का कहना है कि इन्हें भगाना अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं है, कई बार तो ये भगाने पर पीछे भी पड़ जाते हैं। खेतों से भगाए जाने पर ये सुअर बड़ी तेज रफ्तार से लाइन बनाकर सड़कों को पार करते हैं, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बन रहे हैं। जैसा कि फोटो में दिख रहा है, मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

पिछले काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति:-
यूनियन नेता कुलदीप सिंह सुखचैन, गुरलाल सिंह, गुरदीप सिंह, मनदीप सिंह, बलकौर सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन, हरमीत सिंह गिल, अमनदीप सिंह प्रधान, सतपाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि सुखचैन, भादड़ा, सुबाखेड़ा, खतरावां, कुरंगावाली आसपास गांवों के खेतों में खासकर मम्मड़ खेड़ा नहर, लक्कड़वाली माईनर बाहलां वाले एरिया में पिछले काफी समय से झुंड बनाकर रह रहे जंगली सुअरों द्वारा गेहूं बिजाई दौरान उगते ही फसल नष्ट करना, सब्जियां और मक्की की फसलों का अधिक नुकसान करते हैं। खेतों में खाल, वट डोल आदि को भी नहीं छोड़ते नष्ट कर डालते हैं। किसान इन्हें मार भी नहीं सकते कानूनी अडचन के चलते ऐसे में अक्सर समय समय पर सुअरों द्वारा फसलों को नष्ट करने के दौरान विडियो बनाकर जरूर सोशलमीडिया के माध्यम से भी चेताया जाता रहा है ताकि जानकारी पाकर संबंधित विभाग के अधिकारी इनसे निजात दिलाने के लिए सहयोग कर पाएं। सिरसा वन्य जीव विंग अधिकारी व जिला प्रशासन से मांग की है कि इन जंगली सुअरों को पकड़कर दूर किसी जंगल में छोड़ा जाए, ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। #newstodayhry @newstodayhry

क्या कहता है वन्य जीव विभाग?
सिरसा जिले में वन्य जीव संरक्षण टीम के अनुसार जंगली सुअर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आते हैं, इसलिए इन्हें खुद पकड़ना या नुकसान पहुंचाना कानूनी रूप से अपराध है। खेतों में जंगली सुअर दिखने या फसल को नुकसान पहुंचाने पर तुरंत हरियाणा वन एवं वन्यजीव विभाग को सूचित करना चाहिए। हर जिले में वन एवं वन्यजीव विभाग के इंस्पेक्टर तैनात होते हैं, जो सूचना मिलने पर पिंजरा लगाकर या रेस्क्यू टीम की मदद से सुअरों को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई करते हैं। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button