सब्जियों की खेती में बनाया रिकॉर्ड, 5 एकड़ में 62 किस्में और 10 अवॉर्ड
सब्जियों की खेती में बनाया रिकॉर्ड, 5 एकड़ में 62 किस्में और 10 अवॉर्ड
ओढ़ां :- (अशोक गर्ग) पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ओढ़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्मानुशासन का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से सत्य, आत्मस्वीकृति और नैतिक साहस का महत्व समझाया गया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कठिन परिस्थितियों में लिए गए दृढ़ निर्णयों तथा ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन शिक्षक बनवारी लाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत किए तथा स्वच्छता, सत्य, अहिंसा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं श्रम की महत्ता का संदेश भी दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी महेंद्र कुमार बैरवा ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा ‘ अभियान के तहत “एक दिन,एक घंटा,एक साथ” थीम के अंतर्गत एक विशेष श्रमदान अभियान विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, राष्ट्रीय सेवा इकाई योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किया गया।




