सिरसा में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक II
सिरसा में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट, अग्रोहा विकास ट्रस्ट (सिरसा) और श्री बालाजी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सिरसा क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के शहरी प्रधान अनिल सराफ और अग्रोहा विकास ट्रस्ट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अंजनी कनोडिया, श्री बालाजी परिवार से गोपाल सराफ ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 9 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य स्तर पर मनाने की रूपरेखा तैयार करना और समाज हित में कल्याणकारी निर्णय लेना रहा। जयंती समारोह का आयोजन 9 अक्टूबर को श्री अग्रवाल पार्क, जनता भवन रोड (सिरसा) में किया जाएगा। उस दिन सुबह 9:15 बजे ध्वजारोहण, महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 9:30 बजे, सुबह 10 बजे महाआरती, सम्मान समारोह 10:30 बजे, 11 बजे सहभोज व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि बजरंग दास गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रोहा विकास ट्रस्ट रहेगे। समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान अग्रवाल समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं, जिसमें समाज की गरीब कन्याओं का विवाह ‘श्री अग्रवाल सेवा सदन’ में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। शादी का सारा खर्च ट्रस्ट वहन करेगा तथा परिवार की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। किसी भी जरूरतमंद बच्चे की शिक्षा और किसी असहाय बीमार व्यक्ति के इलाज का खर्च उठाने में संस्था आगे बढ़कर मदद करेगी। अग्रवाल समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई समस्या या परेशानी आती है, तो वह संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है, पूरी संस्था उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। जयंती समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भीम सिंगला, कीर्ति गर्ग, प्रवीण महिपाल, राम कृष्ण गोयल,भारत गोयल,पवन गुप्ता, आकाश चाचाण, पवन गोयल और नरेश जिंदल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। इस बैठक में सुनील जिंदल,आकाश चाचाण,भीम सिंगला, घनश्याम मित्तल, राम कृष्ण गोयल, भारत भूषण गोयल, अशोक बांसल, प्रदीप गुप्ता,कपिल सरावगी,शेखर जमालिया,सूरज सिंगला, प्रवीण महिपाल, राजेश गोयल साहुवाला, भवानी शंकर साहुवाला,राजकुमार साहुवाला, सतीश मित्तल, कमल बागला, कृष्ण कुमार गोयल, पवन गुप्ता, नरेश जिंदल, महेश बांसल, अमित बांसल, लकी बांसल, संजीव गोयल, महेश सिंगला, सतीश हिसारिया, प्रेम गुप्ता, भगवान दास गुप्ता सहित अन्य अग्र बंधु मौजूद थे। #newstodayhry @newstodayhry




