समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति ll
समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सरसाई कमल में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा का प्रथम बार आगमन हुआ। उनके यहां पधारने पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला कोर कमेटी ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। तदोपरांत सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने पार्टी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। निरंतर जनसंपर्क, सक्रियता और सेवा भाव के माध्यम से संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न मोर्चों की सक्रियता को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात लगभग हर बूथ पर सुनी जा रही है। अब इन बूथों पर श्रोताओं की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता हैं। हमारा काम बूथ स्तर पर जाकर पार्टी का काम करने का है। पार्टी की मंडल स्तरीय बैठकें हो रही हैं। इसके बाद सभी शक्ति केन्द्र स्तर पर भी छोटी छोटी बैठकें करें। हमारे कार्यकर्ताओं का स्वभाव मिलनसार एवं सेवा भावी होना चाहिए। उनका व्यवहार अच्छा हो, कभी किसी की किसी से तुलना न करें। अपनी सोच व एनर्जी को अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए करना है। यह ध्यान रखें कि हमारा काम छूटना नहीं चाहिए और पार्टी का काम रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को पूरे देश में प्रत्येक मंडल स्तर पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। इस दौरान जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति, सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता, मंडल स्तर पर किए जा रहे कार्यों तथा संगठन को और अधिक विस्तार देने को लेकर भी विस्तार से मंथन हुआ। जिला प्रभारी व हरको बैंक के चेयरमैन भारत भूषण जुआल ने कहा कि सिरसा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में निरंतर उत्साह और सक्रियता दिखाई दे रही है। भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में सिरसा जिला को पांचवें स्थान पर आने पर बधाई भी दी। जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने प्रदेश महामंत्री के समक्ष जिले की संगठनात्मक स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों, संगठन की सक्रियता, मंडल एवं बूथ स्तर की गतिविधियों तथा सक्रिय पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर सक्रियता के साथ कार्य किया जा रहा है। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री अंबर कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा, श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, गो सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष शांति स्वरूप, पूर्व चेयरमैन अमीरचंद मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, गुरदेव सिंह राही, रतनलाल बामनिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, श्याम बजाज, प्रदीप रातूसरिया, सुमन शर्मा, सुमन सैनी, भावना शर्मा, सरोज बाला, मीरा देवी, सुखदेव सिंह, डा. राधेश्याम खुराना, अजय शेरपुरा, ऐलनाबाद मंडल के अध्यक्ष शमिंदर कंबोज, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढा व मनोनीत पार्षद नरेश अरोड़ा सहित पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष, बीएलए-1, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक व पदाधिकारी भी मौजूद थे। @newstodayhry #newstodayhry




