हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।।


हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के दिशा-निर्देशानुसार अपराधियों और चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना शहर हिसार की मुख्य सिपाही रेणु की टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। शिकायतकर्ता शिवशंकर पुत्र धर्मचन्द निवासी मकान नंबर 829, गांधी चौक, छोटा जैन मन्दिर वाली गली, हिसार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपनी मसाले की दुकान पर अपनी HERO HONDA HF DELUXE मोटरसाइकिल (नंबर: HR20AH5178) लेकर आया था। शाम लगभग 6:00 बजे किसी अज्ञात चोर ने दुकान के बाहर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
शिकायतकर्ता की दरखास्त के आधार पर थाना शहर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सुशील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी कुलेरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा हीरो होंडा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सफलतापूर्वक बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है तथा स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry


